दांत दर्द हो या सिर दर्द इस शाबर मंत्र से बिलकुल ठीक हो जायेगा


हम शादि, पार्टी, बर्थडे पार्टी इत्यादि स्थान पे जाते हो, तो वहां पर लोगों के द्वारा आपको नजर लग जाती है। हालांकि वह जान बूझकर आपको नजर नहीं लगाते लेकिन कुछ लोगों के अंदर नेगेटिविटी कुछ ज्यादा ही होती है। तो इसके कारण से वह नेगेटिविटी आपको प्रभावित करती है। 

उससे होता ये है कि, आपको प्रॉब्लम हो जाती है। आपके सिर में दर्द होने लगता है, या फिर आप के छोटे-छोटे बच्चे हैं उनको वह बहुत सुंदर होते हैं, अच्छे-अच्छे कपड़े पहन के जब बाहर निकलते, तो लोग उनको टोक देते हैं कि आपका लड़का बहुत सुंदर है। 

तो इससे आपके बच्चे को भी नजर लग जाती है। इससे कभी सिर में दर्द होता है, कभी आधे सिर में दर्द होता है, तो यह सारी शारीरिक कष्ट हमें मिलते है। नजर तो बहुत ही खतरनाक चीज है। हरे भरे पेड़ को भी अगर नजर लगा दी जाए ना, तो वह पेड़ भी सूख जाता है। 

1. कान दर्द, सिर दर्द और आधासिर दर्द का शाबर मंत्र

सिर दर्द का मंत्र: हम आपको ऐसे शाबर मंत्र बताने वाला है, इससे यह तीनों चीजें ठीक होती है, यानी कि सिर, कान और आधे सिर का दर्द। यह जो शाबर मंत्र इस पोस्ट में आपको बताया है इस मंत्र के प्रयोग से इन तीन समस्या को आप बिल्कुल ठीक कर सकते हो। 


मंत्र:

ॐ एक ब्राह्मण का सात बेटा, 
सातो ब्रह्मचारी कान झारे, 
कपार झारे ,झारे अधकपारी ,
दुहाई ईश्वर महादेव गौरा पार्वती की 
दुहाई कामरु कामक्षा नैना योगिनी की।

प्रयोग विधि:

तीनो समस्या को ये मंत्र ठीक करता है। इस मंत्र को सिद्ध करने की आवश्यकता नहीं है, आप इस मंत्र का सीधा उपयोग कर सकते हो। आपको अपने हाथ में थोड़ी सी विभूति लेनी है और इस मंत्र को आपको 7 बार बोलना है और उस भभूति पर फूक मार नहीं है, फिर 7 बार बोलना है फिर उस भभूति पर फूक मार नहीं है, फिर 7 बार बोलना है फिर उस भभूति पर फूक मार नहीं है यानी कि 21 बार मंत्र बोलना है और तीन बार उस विभूति पर फूंक मारनी है। 

उसके बाद जहां पर भी आपको दर्द है, सिर में या फिर आधे सिर में दर्द है वह भभूति आपको उसी स्थान पर मल लेनी है। अगर आपके बच्चे को दिक्कत है या किसी और को भी दिक्कत है, तो वह भभूति आप उनको दे सकते हो, या फिर आप खुद भी अपने हाथों से उनके सिर में मल सकते हो। इससे उनका सिर का दर्द हो या आधे सिर का दर्द बिल्कुल ठीक हो जाएगा। 

कान के दर्द के लिए आपको इसी मंत्र का प्रयोग करने के लिए आपको, सरसों का तेल लेना है और उस सरसों के तेल को, आपने जैसे आपने विभूति को अभिमंत्रित किया था सात सात बार उसी तरह से उस सरसो के तेल को, सात सात बार अभिमंत्रित करना है और वह एक एक बूंद कान में डाल देनी है। यह प्रयोग आपको दो-तीन दिन करना है, 2 या 3 दिन में ही आपको बिल्कुल आराम हो जाएगा।

2. दांत दर्द का झाड़ा मंत्र

जब दाँत में दर्द हो जाता है तो वह बहुत परेशान कर देता है, खाना पीना हराम हो जाता है। हम आपको एक ऐसा शाबर मंत्र बताएँगे, जिसको झाड़ा लगाते हुए दांत के दर्द का तुरंत इलाज हो जाता है। 
दांत का दर्द तुरंत ही ठीक हो जाता है अगर दांत में कीड़े लगे हुए हैं तो वह भी मर जाते हैं।

दांत दर्द का शाबर मंत्र:

ॐ नमो आदेश कामरु देश कामाख्या देवी जहां बसे इस्माइल जोगी, 
इस्माइल जोगी ने पाली गाय नित उठी दिन चरने वन में जाए, 

वन में घास पात जो खाए गोबर ते कीड़ा उपजाए,
सात सूत सूती वाला पुच्छी पुच्छ माला देह पीला मुंह काला,

वह अन्न कीड़ा दन्त गलावे मसूढ़ गलावे,
दाढ़ मसूढ़ पीड़ा करे तौ गुरु गोरख नाथ की दुहाई फ़िरे।


प्रयोग विधि :

इस मंत्र को सिद्ध करने के लिए पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठ जाना है और रुद्राक्ष की माला से इस मंत्र को 1008 बार जप करना है। इससे ये मंत्र सिद्ध हो जाता है। वैसे तो शाबर मंत्र सिद्ध होते हैं, लेकिन इनकी क्षमता बढ़ाने के लिए जप सिद्ध विधि जरूर करना चाहिए। 

जब किसी को दांत में दर्द हो या दातों में कीड़ा लगा हुआ उसका झाड़ा लगाते समय 3 लोहे की क़िले लेनी है, उन तीनों को इस मंत्र से अभिमंत्रित करके दांतों पर फिर आते हुए 7 बार यह मंत्र पढ़ना है।

ऐसा करने के बाद क़िले किसी भी नीम के पेड़ में गाड़ देने से दातों का दर्द ठीक हो जाता है, अगर दांतों में कीड़ा लगा हुआ है तो वह भी मर जाता है। दातों में किसी भी प्रकार का कोई दर्द हो तो वह सब तुरंत ही ठीक हो जाता है।

निष्कर्ष:

इस तरह अगर आपका भी दात या सिर में दर्द बना रहता है और आप भी कोई घरेलु उपाय या मंत्र खोज रहे हे  तो आपको इन शाबर मंत्र का प्रयोग करना चाहिए जिससे आपका सिर या दात दर्द घर पर ही ठीक हो जाए।  


 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ