शुक्र ग्रह को मजबूत करने के 9 उपाय लाल किताब - Shukra Grah Ke Upay

साहित्य, संगीत, सभ्यता, सुंदरता, संतान सुख-शांति, धन-ऐश्वर्य, वाहन, विवाह अधिकार व यवन के ग्रह शुक्र ग्रह (venus planet) माना जाता है। 

हमारे सौरमंडल के सबसे चमकीला ग्रह है, इसीलिए इन्हें भोर का तारा कहते हैं। तो इस दुनिया में जो कुछ भी चमक है, वह Shukra के कारण है इसीलिए इन्हें ग्लैमर का planet कहते हैं। हमारे जीवन में जो भी भोग, विलास, आराम और आनंद है उसके कारक ग्रह शुक्र बनते हैं।

बुध, शनि, राहु और केतु उसके विशेष मित्र हैं। सूर्य और चन्द्रमा को यह अपना जानी दुश्मन मानता है, जबकि मंगल और बृहस्पति न तो उसके मित्र हैं और न ही शत्रु हैं; अर्थात् उससे समभाव रखते हैं।

शुक्र को शुभ ग्रह माना गया है। इसकी स्वराशि वृष और तुला है। यह मीन राशि के २७ अंश तक परम उच्चस्थ अर्थात् उच्च का तथा मेष राशि के 27 अंश तक परम नीचस्थ अर्थात् नीच का माना जाता है। तुला राशि पर यह बहुत अधिक बलवान् हो जाता है। इस ब्लॉग में आज हम जानेंगे shukra grah ke upay

शुक्र खराब होने के लक्षण 

1) शुक्र के साथ राहु का होना अर्थात स्त्री तथा दौलत का असर खत्म हो जाता है।   
2) यदि शनि मंदा अर्थात् नीच का हो तब भी शुक्र का बुरा असर होता है।   
3) अंगूठे में दर्द का बना रहना या बिना रुके ही अंगूठा बेकार हो जाता है।   
4) त्वच्या में विकार, गुप्त रोग, पत्नी से अनावश्यक कलह भी शुक्र के अशुभ होने की निशानी है।

सावधानी 

1) शनि के मंदे कार्य करे, तो शुक्र साथ छोड़ देता है।  
2) पत्नी का सम्मान करें और पराई स्त्री से दूर रहे।  
3) स्वयं और घर को साफ सुथरा रखें और हमेशा साफ कपड़े पहने नित्य नहाए।  
4) शरीर को जरा सी गंदा ना रखें।  
5) सुगंधित इत्र और सेंट का उपयोग करें। पवित्र बने रहें।

उपाय | Shukra Grah Ke Upay

1) लक्ष्मी माता की उपासना करें।  
2) सफेद वस्त्र दान करें।  
3) भोजन का कुछ हिस्सा गाय को कुत्ते को दे।  
4) शुक्रवार का व्रत रखे उस दिन खटाई ना खाएं।  
5) दो मोती लेकर एक पानी में बहा दें और एक जिंदगी भर अपने पास रखें।

 

शुक्र ग्रह को मजबूत करने के आसान उपाय लाल किताब  

1) नीच शुक्र वाला जातक काली कपिला गाय की सेवा किया करे ।   
2) दही लाल ज्वार धर्म-स्थान में चढ़ाए।   
3) सफेद रेशमी वस्त्र का दान करे।   
4) लाल ज्वर पत्नी के वजन के बराबर या उसका दसवां हिस्सा मन्दिर में दे ।    
5) शुक्र को उच्च करने के लिए बादाम का सेवन करे ।   
6) उबले आलू को पीले कर, कपिला गाय को खिलाए ।   
7) शनि नीच वाला व्यक्ति तेल, शराब, उड़द मांस और अण्डे का प्रयोग न करे।   
8) तेल में पकौड़े बनाकर शनि के दिन काले कौओं को खिलाए ।
9) प्लेटिनम धातु की अंगूठी शुक्रवार के दिन बनवाकर, प्रातः काल के समय गाय का दूध और शहद के मिश्रित योग में स्नान कराकर अनामिका उंगली में धारण करें। 


इसे भी पढे:
 

एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ
  1. Majbut karne ke upay बुध ग्रह को मजबूत करने के उपाय बुध ग्रह बुध ग्रह

    जवाब देंहटाएं
  2. बुध ग्रह को कैसे मजबूत करें

    जवाब देंहटाएं

कृपया गलत कमेंट ना करें