Holi Ke Upay | Holi Ke Totke | होलिका दहन के सात 7 चमत्कारी टोटके

Holi Ke Upay: होली खेलने से 1 दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु ने हिरण कश्यप के पुत्र प्रहलाद की रक्षा की थी। 

होली का दहन ना सिर्फ वातावरण को शुद्ध बनाता है, बल्कि नकारात्मक शक्तियों का विनाश करता है। 

होलिका की पूजा में गोबर के उपले, नारियल, पुष्प और अनाज चढ़ाया जाता है, जिससे अग्नि की शक्ति बढ़ जाती है। लेकिन शायद आप नहीं जानते कि इस तरह के कई और लाभ भी है, होलिका दहन की राख से आपको कष्टों से कैसे दूर किया जाए इसे हम बताएँगे। 

होलिका दहन के सात 7 चमत्कारी टोटके 

Holi Ke Totke: होलिका की राख को बहुत चमत्कारी माना जाता है। इस राख से आप आपना और आपने परिवार का कल्याण कर सकते है। नजर बाधा, टोना टोटका, व्यापार में रूकावट, ग्रह दोष, घर दोष ऐसे अनेक समस्या से आपको इस होलिका दहन की राख से फायदा होता है। 

1)  नजर बाधा 

होलिका दहन के दूसरे दिन सुबह सुबह जाकर होलिका की राख घर ले आए। इसमें नमक और राई मिलाकर रख लें जब भी घर में किसी को नजर या बाधा हो तो उसके सिर से 7 बार यह राख को उभारकर बाहर की तरफ फेक दे।

2) शनि, राहु, केतु के बुरे प्रभाव

अगर आपकी कुंडली में राहु केतु और शनि बुरी तरह आपको प्रभावित कर रहे हैं, या राहु केतु और शनि की दशा, या फिर शनि की दशा, साढ़ेसाती और ढैय्या आपके काम को बिगाड़ रही है, तो होलिका दहन की राख शिवलिंग पर अर्पित करें। इस राख को नहाने के पानी में थोड़ा सा मिलाकर स्नान करने से नव ग्रहों की और इन तीन ग्रहों की पीड़ा शांत होती है।


3) मानसिक और शारीरिक बीमार

परिवार में कोई भी व्यक्ति लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से बीमार है, तो होली के अगले दिन होलिका के राख लाकर, उस बीमार व्यक्ति के माथे पर तिलक लगाएं। ऐसा आप 21 दिन करिए और जब आप तिलक लगाएं या तो वह खुद लगाय, या फिर परिवार को कोई और सदस्य लगाए 21 सेकंड तक उसके सर के बिच में आपको अंगूठा रखना है, इसे व्यक्तिगत चेतना जागृत होगी और वह जल्दी स्वस्थ हो जाएगा। 

4) बरकत के लिए 

होलिका जलने के अगले दिन सुबह-सुबह होलीका की राख 7 चुटकी भर के घर ले आए। अब इस राख को तांबे के साथ छेद वाले सिक्के के साथ एक लाल कपड़े में बांध लें और तिजोरी में रख दीजिए। इससे घर में बरकत होगी साथ ही उसे आप अपनी दुकान के मुख्य द्वार पर लटकाए, तो दुकान और व्यापार की उन्नति होगी। 

5) नेगेटिविटी दूर करने के लिए 

अगर वास्तु शास्त्र के अनुसार आपका घर सही नहीं बनाए, या दुकान, ऑफिस, फैक्ट्री सही नहीं बनी है, तो होली जलने के बाद अगले दिन होलीका की राख को लाकर घर के आग्नेय ने रखिए। इससे घर से नेगेटिविटी दूर हो जाएगी और लाभ मिलेगा। 

6) छोटे बच्चों की बुरी नजर 

छोटे बच्चों को बुरी नजर से दूर रखने के लिए, होलिका दहन की राख को चांदी की ताबीज भैया कपड़े में बांधकर गले में हाथ में पहनना चाहिए। 

7) टोना टोटका दोष 

होलिका की भस्म को बहुत ही शुभ माना जाता है। घर में इस भस्म को हर कोने में छिड़कने से अगर किसी भी प्रकार का तंत्र प्रयोग, टोना, टोटका, नजर दोष दूर हो जाता है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ