Kalyug Ka Ant Kab Hoga: जानिए 10 कलयुग ख़तम होने के संकेत


Kalyug Ka Ant Kab Hoga: हम भविष्य को लेकर हमेशा से चिंतित रहे है। हमें हर दिन भविष्य की चिंता बनी रहती है। हाल ही में घट रही घटनावो से हमारे मन में एक ही सवाल उत्पन्न हो रहा क्या कलयुग का अंत कब होगा? Kalyug Kab Khatam Hoga? ऐसा से विचार हमें आने लग जाते है।

हिंदू धर्म के शास्त्रों के अनुसार इस समय चार युग में से अतिम युग कलयुग का कालखंड चल रहा है। सत्य युग, त्रेता युग और द्वापर युग से कलियुग चार युगों में से अंतिम माना जाता है। 

माना जाता है कि कलियुग लगभग 5000 वर्ष पहले शुरू हुआ था और 432,000 वर्ष तक चलेगा। लेकिन अभी कलयुग कितना बाकी है, क्या इसे पूर्वानुमान करने का कोई तरीका है इस लेख में, हम कलि का युग यानि कलयुग का अंत कैसे होगा? इसके के बारे में जानेगे। 

कलयुग का अंत कब होगा और कैसे होगा | Kalyug Ka Ant Kab Hoga 

वर्षों से कई महर्षि, संत और ज्योतिषियों ने कलियुग के अंत के बारे में भविष्यवाणियाँ की हैं। इनमें से कुछ भविष्यवाणियाँ ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित हैं, जबकि कुछ दिव्य अवगमनों पर आधारित हैं। भगवान कृष्ण ने भगवद गीता में कहा है कि जब धर्म की हानि होती है और अधर्म का उदय होता है तब अन्याय की वृद्धि होती है, तो भगवान अपना रूप धारण करते हैं और कलयुग का अंत होता है। 

इसलिए कुछ लोग इस प्रश्न का उत्तर खोज रहे हैं कि कलयुग का अंत कब होगा।  क्या यह एक धार्मिक विषय है या वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी इसका जवाब हो सकता है?  

कलियुग का अंत वैज्ञानिक दृष्टि कोणसे

विज्ञान ने हाल ही में महत्वपूर्ण प्रगति की है, और कुछ सिद्धांतों के अनुसार, यह कलयुग के अंत की भविष्यवाणी करने में भी भूमिका निभा सकते है। कुछ वैज्ञानिक यह मानते हैं कि कलयुग का अंत मनुष्य के कर्म से होगा, जैसे जलवायु परिवर्तन या परमाणु युद्ध। दूसरे मानते हैं कि कलयुग का अंत मानवता के विकास और एक उच्च स्तर की चेतना की प्राप्ति के साथ आएगा। 

कलियुग का अंत शास्त्रो के दृष्टि कोणसे

शास्त्रों की माने, तो कलयुग का अंत भगवान कल्कि अवतार द्वारा होगा जो कि हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण अवतार है। इस अवतार को कलयुग के अंत में आने की भविष्यवाणी की गई है। भगवान कल्कि का अवतार कलयुग के अंत में आएगा और उनकी अवतार लीला में उन्हें धर्म की रक्षा करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ेगा। इस अवतार के आने के बाद, कलयुग समाप्त हो जाएगा और सतयुग की शुरुआत होगी। 

इसके अलावा, कलयुग का अंत विभिन्न धर्मों और मतवालों के अनुसार भी विभिन्न हो सकता है। हालांकि, हिंदू धर्म में, कल्कि अवतार के आगमन को कलयुग के अंत का निश्चय माना जाता है।  

कलयुग कब खत्म होगा और क्यु? इसके 10 संकेत | Kalyug Kab Khatam Hoga

कलयुग खत्म के संकेतों में हिंदू धर्म के पुराणों और भगवत पुराण जैसे प्राचीन शास्त्रों द्वारा हमें कुछ संकेत मिलते हैं। इन शास्त्रों में कुछ ऐसे संकेत दिए गए हैं जो कलियुग के अंत का संकेत देते हैं। 
  1.  धर्म का लोप होना (धर्मात्मा तथा नैतिकता के अभाव)
  2.  अनैतिक व्यवहार और अधर्म का प्रचलन
  3.  हथियारों और हिंसा के विस्तार का प्रचलन
  4.  रोग और बीमारियों के फैलना
  5.  झूठे गुरुओं और फर्जी भगवान के उदय
  6.  मानव जीवन की अवधि का कम होना
  7.  प्राकृतिक आपदाओं और आपदाएं का विस्तार होना
  8.  प्राकृतिक संसाधनों की खपत और पर्यावरण के नाश
  9.  हिंसा: हिंसा कलयुग में व्यापक होती जाएँगी । युद्ध, दंगे और अन्य हिंसा सामान्य हो जाएँगी।
  10.  धर्मांतर: लोग अन्य धर्मों के प्रति असहिष्णु होते जायेंगे और धार्मिक विवाद अधिक बड जायेंगे ।
यह संकेत कलियुग के अंत के संकेत माने जाते हैं। हालांकि, कलियुग के अंत का सटीक समय एक रहस्य है।

कलयुग कितना बाकी है? 

वेदों के अनुसार, सभी चार युगों की अवधि  is प्रकार है सतयुग (1,728,000 वर्ष), त्रेतायुग (1,296,000 वर्ष), द्वापरयुग (864,000 वर्ष), कलयुग (432,000 वर्ष), कलयुग की इस समय कुल 5,000 साल अवधि पुर्ण हुई है।  

विक्रम सम्वत के अनुसार, ज्योतिष और पौराणिक ग्रंथों में कहा जाता है कि कलयुग की अवधि 4,32,000 साल होती है। इसके अनुसार, वर्तमान में हम कलयुग के 5,122 वर्ष पूरे कर चुके हैं। श्रीमद् भागवत पुराण में भी इस विषय पर विस्तृत चर्चा की गई है। वहां कहा गया है कि कलयुग का अंत 4,27,000 वर्षों में होगा। 

कल्कि अवतार कोण है? | Who is Kalki avtar

कल्कि अवतार भगवान श्री हरी विष्णु का दसवां और अंतिम अवतार है, जिसे कलयुग के अंत में पृथ्वी पर आने की भविष्यवाणी कि जाती है। वह एक सफेद घोड़े पर सवार और उनके हाथ में एक ज्वालामुखी तलवार लेकर दिखाई देते हैं। 

हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब दुनिया दुष्टता और असुरक्षा से भर जाएगी, तब कल्कि भगवान पृथ्वी पर आएंगे। वह दुष्टता को नष्ट करेंगे और पृथ्वी पर धर्म या न्याय को पुनः स्थापित करेंगे।



Kalyug Ka Ant Kab Hoga इस तरह हमने जाना  कलयुग की अवधि 4,32,000 वर्ष की मानी जाती है, जिसमें हमने पहले से लगभग 5,000 वर्ष बिता दिए हैं। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, कलयुग भगवान विष्णु के दसवें अवतार कल्कि के आगमन से समाप्त होगा। जबकि विज्ञान ये मानता है कलयुग का अंत मानव द्वारा प्रदुषऩ, जल वायु परीवर्तन से होगा। कलयुग का अंत हिंदू पौराणिक कथा में विश्वास और श्रद्धा का विषय है। वैसे आपकी क्या राय है कोमेंट करे धन्यवाद।  

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ