राहु को शांत करने के 12 घरेलू उपाय | राहू ख़राब होने के लक्षण


राहु को शांत करने के घरेलू उपाय: ज्योतिष में राहु से सबसे ज्यादा डराया जाता है, क्या यह डर वाजिब है? कुछ शब्दों में कहें तो हां, और कुछ अर्थों में कहें तो ना। हां, इसलिए कि राहु पाप ग्रह है, लेकिन वह शनि का चेला भी है। शनि दुख का कारण है, तो राहु भी दुख देगा। क्या राहु सिर्फ बुरा होता है? नहीं। 

आपकी कुंडली में प्रमोशन देना, लॉटरी लगना, बड़ा नेता बनना, बड़ा मंत्री पद पाना, सोशल मीडिया या फिल्म मीडिया स्टार बनना - ये सब राहु की वजह से हो सकता है। कोई दूसरा ग्रह इसके लिए जिम्मेदार नहीं होता। इसीलिए हम राहु को कैसे बुरा मान सकते हैं? राहु जिसके कुंडली में अच्छा होता है, वह लोग पॉलिटिक्स, मीडिया और साइंस के क्षेत्र में हमेशा कुछ ऐसा करते हैं जो उन्हें लोगों की आंखों में महत्वपूर्ण बना देता है।

चाहे वह अच्छा बन जाए या बुरा, दोनों हो सकता है। राहु राक्षस भी है और देवता भी, स्वयं ब्रह्मा जी ने इसे ग्रहों में स्थान दिया है। इसलिए राहु को अगर आप समझ गए, तो आप अपनी कुंडली में बाकी सभी ग्रहों को भी समझ जाएंगे। इस ब्लॉग पोस्ट में हम राहू की ख़राब होने के लक्षण और घरेलु उपाय के बारे मे विस्तार से। 

राहू ख़राब होने के लक्षण

हम कुण्डली के बारा भाव यानि कुंडली के 12 घर से जानेगे की राहू हमें किस तरह दुःख, तकलीफ देगा। 

पहला भाव 

अगर राहू पहले भाव में बुरा हो, तो हमेशा गर्दन के ऊपर के भाग में तकलीफ होगी, जैसे बालों में डैंड्रफ होगा तो कभी नहीं जाएगा, और अगर दांतों की समस्या होगी तो कभी ठीक नहीं होगी। 

दूसरा भाव 

दूसरे घर में बैठा हुआ राहु, अच्छा नहीं माना जाता है, क्योंकि व्यक्ति गाली-गलौज, बुरी और कटु भाषा का प्रयोग करने लगता है। दूसरा भाव वाणी है, वाणी स्थान पर बैठा हुआ राहु व्यक्ति को कड़ी जबान देता है, ससुराल पक्ष से और कुटुंब से तकलीफ देता है और कभी भी बैंक बैलेंस नहीं बनने देता है।

तीसरा भाव

तीसरे घर में बैठा हुआ राहू व्यक्ति को घुमक्कड़ बना देता है। यह आदमी बेकार में बहुत घूमता फिरेगा और तीसरा भाव हमारे हाथों के कर्म को दीखता है। इसलिए तीसरे घर को 'कर्म और संघर्ष का घर' भी कहा जाता है

चौथा भाव

चौथे घर में राहू बुरा हो, तो ऐसा व्यक्ति बंधन में फस ज्याता है। जैसे परिवार की तरफ देखेगा तो काम पर नुकसान होगा जब काम की तरफ जाएगा तो परिवार की चिंता हो जाएगी।

पाचवा भाव

अगर पाचवे घर में राहु बुरा हो तो सर्प दोष के कारण बच्चे पैदा होने में विलंब होता है।

छठा भाव

छठे घर में राहु बुरा है आपका बुरी राशि में हो, तो व्यक्ति की एंटी सोशल एलिमेंट्स से दोस्ती हो जाती है और ऐसे राहु में लोग जेल जाते हुए भी देखे जाते हैं।

सातवा भाव 

सातवा घर का राहु अच्छा नहीं माना जाता है, क्योंकि सातवां घर पत्नी का स्थान है और बिजनेस पार्टनर्स का स्थान है। अगर ऐसा आदमी पार्टनरशिप में काम करें तो धोखा मिलेगा और पत्नी से किसी ना किसी बात को लेकर तकरार होती है राहु बहुत बुरा हो, तो तलाक तक दे सकता है।

आठवा भाव

आठवें घर का राहु बहुत बुरा माना गया है, क्योकि राहु धन का धुआं उड़ा देता है। ज्यादातर ऐसा देखा जाता है, राहु पैसे का मिस मैनेजमेंट करवाता है जितना पैसा कमाएंगे उतना सारा पैसा खर्च हो जाएगा। आदमी अपनी क्षमता से ज्यादा खर्च करता है।

नववा भाव

नववे घर का राहू व्यक्ति में धर्म के प्रति अनिच्या देता है यानि ऐसे व्यक्ति धर्म से दूर रहते है इस कारण वश व्यक्ति के संतान को बहुत बड़ी तकलीफ होती है और उनको भी भाग्य में रूकावट आती है।

दसवा भाव

दसवे भाव के राहू को बुरा नहीं माना जाता क्योकि ईस घर में राहू अचानक प्रसिद्धी दिलाता है।

ग्यारवा भाव

इस घर का राहू गलत तरीकेसे पैसे कमानेका काम करता है अगर व्यक्ति मित्रो की बात न माने तो बहुत बड़ा नुकसान कर देता है।

बारवा भाव

इस घर का राहू बुरा हो तो व्यक्ति को रात में नींद नहीं आती है और बहुत ज्यादा चिंता देता है।

राहु को शांत करने के घरेलू उपाय लाल किताब 

1) पाहिले भाव का उपाय: मंदिर में गेहू का दान करे 

2)  मंदिर में कुछ ना कुछ जरूर धन का दान देते रहे।  

3)  शिवजी पर दूध चढ़ाएं यह तीसरे घर के राहु को शांत करने का बहुत अच्छा उपाय हैं।

4) हमेशा घर की एंट्रेंस के नीचे चांदी का चौकोर टुकड़ा दबा दें चौथे घर का बुरा राहु का बुरा प्रभाव खत्म हो जाता है।

5) दुर्गा जी की उपासना करें और गले में चांदी की चेन पहने उससे पांचवे घर का राहु का बुरा इफेक्ट खत्म होता है। 
 6) घर में काला कुत्ता पालें उससे राहु का बुरा असर खत्म हो जाता है।
 
7) चार नारियल बहते हुए पानी में छोड़ दें सातवें घर के राहु का बुरा प्रभाव समाप्त हो जाता है 
 
8) घर पर धार्मिक पूजा पाठ करते रहे। 
 
9) रोज सुबह और श्याम मदिर जाते रहे। 
 
10) घर पर राहू का मंत्र जाप करे। 
 
11) मित्रो की बात माने और non-veg खाने से बचे। 
 
12) सोते समय एक छोटे कागज में थोडेसे सौफ डालकर उस पुडिया को ताकई निचे दबाकर सो जाए। 

निष्कर्ष 

इन 12 राहु को शांत करने के घरेलू उपाय को आजमाकर आप अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। यदि आप इन उपायों को नियमित रूप से अपनाते हैं, तो राहु की दशा के दुष्प्रभाव शांत  हो सकते हैं और आपकी जिंदगी में सुख-शांति का माहौल बन सकता है।
  

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

कृपया गलत कमेंट ना करें