गरुड़ पुराण के टोटके: जीवन को सुखी और आनंदित करे


गरुड़ पुराण के टोटके: आजकल की दुनिया में, हम सभी जीवन में सुख और समृद्धि प्राप्त करने की तलाश में हैं। अपने जीवन को सफल और खुशहाल बनाने के लिए हम कई तरह के उपायों की खोज करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी गरुड़ पुराण के टोटकों के बारे में सुना है? गरुड़ पुराण में दिए गए टोटके आपके जीवन को सुखमय और समृद्ध बनाने में मदद कर सकते हैं। 

मित्रो हिंदू धर्म के अठरा पुरानो में एक गरुड़ पुराण का संबंध मनुष्य के जीवन से जुड़ा है इस पुराण को महापुराण कहा जाता है और इसके अधिपति भगवान विष्णु हैं। इस लेख में, हम आपको गरुड़ पुराण के टोटकों के बारे में जानकारी देंगे और आपको उनका उपयोग कैसे कर सकते हैं, इस पर बात करेंगे।

गरुड़ पुराण का महत्व 

गरुड़ पुराण, हिन्दू धर्म के अठरा पुराणों में से एक महत्वपूर्ण ग्रंथ है। इसमें जीवन के जन्म से लेकर मृत्यु तक विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी गई है। गरुड़ पुराण में पाप-पुण्य, कर्म, धर्म-अधर्म और जीवन का उदेश इन सब मनुष्य के जीवन के सबंधित विषय पर अलग अलग जानकारी दी गई है। लेकिन यहां आपको टोटके और उपाय के बारेमे में जानकारी प्रदान की गई है। 

कुछ महत्वपूर्ण गरुड़ पुराण के टोटके

गरुड़ पुराण के टोटके आपको जीवन में सुख, समृद्धि और सामाजिक सुख-शांति प्राप्त करने में मदद कर सकते हैं।

1. गरीबी मिटने के लिए

गरुड़ पुराण में गरीबी दूर करने के लिए खास मंत्र बताया गया है, ऐसी मान्यता है कि इस मंत्र के जाप से कुछ ही वक्त में गरीबी दूर हो जाती है और इंसान धनि बन जाता है। 
मंत्र : ॐ जूं सः 
अगर इस मंत्र का रोज नित्य 108 बार पाठ करनेसे गरीबी का ह्रास होते जाता है।

2. हर समस्या के निवारण के लिए 

गरुड़ पुराण के अनुसार अगर मनुष्य को सभी चिंतावोसे मुक्ति पाना कहता है, तो उसे विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ करना चाहिए। यदि कोई इसका छह माह तक रोज पाठ करता है, तो उसके सब समस्या का अंत हो जाता है।  

3.घर में लक्ष्मी टिकाने के लिए 

शास्त्रों की माने तो माता लक्ष्मी का आगमन घर के मुख्य  द्वार से ही होता है। इसलिए हमें इस द्वार को हमेशा साफ सुतरा रखना चाहिए और घर की रसोई को भी हमेशा साफ रखे इससे माता लक्ष्मी का वास निरंतर रहता है।  

4. शुक्रवार के दिन उधार देने या लेने बचे 

किसीकी मदत करना अच्छी बात है लेकिन गरुड़ पुराण के अनुसार शुक्रवार का दिन उधार देने या लेने के लिए काफी अशुभ माना जाता है। यदि आप शुक्रवार के दिन किसको कुछ उधार देते हो, तो उसे वापस लेने में आपको काफी समस्या हो सकती है और यदि कुछ उधार लेते हो, तो उस उधार को चुकाने को आपको काफी दिक्कत हो सकती है।  

5. दरिद्रता दूर करने के लिए 

जिन घरों में हमेशा पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता है और एक-दूसरे के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है, उस घर में दरिद्रता का वास हो जाता है। वहां महालक्ष्मी ऐसे घरों में कभी निवास नहीं करती, जहां पर परिवार के लोग एक-दूसरे से लड़ते रहते हैं। ऐसे में, अगर आप महालक्ष्मी को प्रसन्न रखना चाहते हैं, तो घर में भूलकर भी किसी के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग ना करें।

6. आर्थिक संकट से बचने के लिए 

सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू पोछा लगानेसे बचना चाहिए, मां लक्ष्मी इस समय पर झाड़ू पोछा लगानेसे रूठ जाती हैं, जिसके परिणामस्वरूप आपके घर में दरिद्रता अपने पैर पसार लेगी और घर में आर्थिक संकट आ सकता है। अगर आप ऐसा करते हैं, तो इसके कारण आपकी दुर्भाग्य की वजह भी यह मानी जाती है। अगर किसी कारण वश झाड़ू पोछा की आवश्यकता है, तो घर की गंदगी को घर में ही रखें और उसे सुबह सफाई के साथ ही फेंक दें।

7. घर की औरतों का अपमान न करे 

जिस घर में औरतों का अपमान होता है या उनके साथ मारपीट की जाती है, उनके घर में भी कभी मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। इतना ही नहीं, माँ लक्ष्मी उस घर की सुख शांति सब बंद कर देती हैं। घर की औरतें भी मां लक्ष्मी का ही रूप होती हैं और उनमें भी मर्यादा, लज्जा, और ममता जैसे गुण होते हैं। इसलिए घर की स्त्रियों का खासतौर से सम्मान करना चाहिए। औरतों का सम्मान करने वाला व्यक्ति जीवन में कभी भी परेशान नहीं होता और महालक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है।

8. बड़े बुजुर्ग का अपमान न करे 

एक परिवार की नींव बड़े बुजुर्ग होते हैं, उनका अपमान भगवान के अपमान के बराबर होता है, यह सोचने वाली बात है। आखिर क्यों माता लक्ष्मी ऐसे घर में आएगी जहां भगवान का अपमान हो रहा हो। ऐसे घरों को माता लक्ष्मी का आशीर्वाद कभी नहीं मिलता, इसलिए कहा जाता है कि अपने बड़े बुजुर्गों का भूल कर भी अपमान न  करें और जहां तक हो सके उनकी सेवा करनी चाहिए। ध्यान रखें, जिस दिन आपकी वजह से उनकी आंखों से एक भी आंसू गिरा उसी दिन से आपके बुरे समय की शुरुआत हो जाती है।


यह टोटके आपके जीवन को सुखमय और समृद्ध बनाने में मदद कर सकते हैं। इन्हें ध्यान से पढ़ें, नियमित अध्यन करें, श्रद्धा और आस्था रखें। ये टोटके आपके जीवन को सकारात्मक दिशा में मोड़ सकते हैं और आपको आनंददायक जीवन जीने में मदद कर सकते हैं।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ