जीवन को सुखमय बनाएं 9 बरगद के पेड़ के चमत्कारी टोटके से

बरगद के पेड़ के कुछ चमत्कारी टोटके, बरगद का पेड़ हिंदू धर्म में पौराणिक काल से ही एक विशेष स्थान प्राप्त है। इसे अक्षयवट भी कहा जाता है और इसमें में त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवताओं का वास माना जाता है। 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बरगद के पेड़ को पवित्र और देव शक्ति से युक्त माना जाता है, इसलिए इसे कई धार्मिक अवसरों पर पूजा जाता है, विशेषकर वट सावित्री व्रत के दिन। इस दिन, सुहागन महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं।

इसके अलावा, ज्योतिष शास्त्र में भी बरगद के पेड़ के कुछ चमत्कारी टोटके और उपाय बताए गए हैं। यदि आप मनचाही नौकरी पाना चाहते हैं, तो मेहनत के साथ ही आपको बरगद के पेड़ से जुड़े इन टोटकों को अपनाना चाहिए, क्योंकि इन उपायों को करने से जीवन की कई समस्याओं का समाधान तेजी से किया जा सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के 9 बरगद के पेड़ के चमत्कारी टोटके 

बरगद के पेड़ से जुड़े कई ज्योतिषीय उपाय हैं, जो जीवन की समस्याओं को हल करने में सहायक होते हैं:

1. व्यापार और नौकरी में सफलता

यदि आप व्यापार में लगातार नुकसान महसूस कर रहे हैं या नौकरी में सफलता प्राप्त नहीं हो रही है, तो बरगद के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाना शुरू करें। ऐसा करने से कार्यों में आने वाली बाधाएं समाप्त हो जाती हैं और नौकरी में सफलता प्राप्त होती है।

2. कार्य बनने के लिए

अगर आपके कार्य बनते-बनते बिगड़ जाते हैं, तो रविवार के दिन बरगद के पत्ते पर अपनी मनोकामना लिखकर उसे किसी नदी में प्रवाहित कर दें। ऐसा कहा जाता है कि इससे आपकी मनोकामना बहुत तेजी से पूरी हो जाती है।

3. नुकसान से बचने के लिए 

अगर आपका व्यापार बिल्कुल भी नहीं चलता है या नौकरी में नुकसान हो रहा है, और व्यापार में हमेशा लॉस होता रहता है, तो शनिवार के दिन बरगद के तने पर हल्दी और केसर चढ़ाएं। ऐसा करने से आपको सफलता निश्चित रूप से मिलती है।

4. दुर्भाग्य निवारण के लिए

जिन लोगों को लगता है कि उनके जीवन में दुर्भाग्य तेजी से उनका पीछा करता रहता है और कभी भी छोड़ता नहीं है, उनके लिए एक उपाय है। बरगद के वृक्ष के तने पर हल्दी और केसर मिलाकर ओम बनाएं और महीने में एक बार इसे इसी प्रकार करें। 

ऐसा करने से संपूर्ण ग्रह दोष तुरंत समाप्त हो जाते हैं और व्यक्ति को लगातार सफलताएं मिलती हैं। इससे तरक्की के मार्ग खुलते हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो नौकरी की तैयारी कर रहे हैं या जिनकी नौकरी में लाभ नहीं हो रहा है। इस उपाय को करने से उन्हें निश्चित रूप से लाभ मिलता है।

5. ग्रह कलेश निवारण हेतु 

अगर किसी व्यक्ति के घर में लगातार कलह बनी रहती है और बात-बात पर लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं, तो प्रतिदिन शाम के समय बरगद के नीचे शुद्ध घी का दीपक जलाएं और भगवान विष्णु का ध्यान करें। ऐसा करने से घर में लड़ाई और ग्रह क्लेश तुरंत समाप्त हो जाते हैं।

6. बुरे सपने से बचने के लिए

अगर तकिए के नीचे बरगद वृक्ष की जड़ रखी जाती है, तो बुरे और डरावने सपने तुरंत बंद हो जाते हैं। इसी समस्या से बहुत सारे लोग अपने जीवन में परेशान रहते हैं।

7. बीमारी से बचने के लिए

अगर घर में कोई ऐसा व्यक्ति है जो लगातार बीमारी से परेशान रहता है और दवाइयां भी असर नहीं करतीं, तो रात को उसके तकिए के नीचे बरगद वृक्ष की जड़ रख दें। इससे उसका स्वास्थ्य तेजी से सुधारने लगेगा।

8. भय और मानसिक तनाव से बचने के लिए 

इसके साथ ही, बहुत सारे लोगों की यही समस्या रहती है कि उनके मन में हमेशा डर और तनाव बना रहता है, जिससे वे छुटकारा नहीं पा पाते। यदि बरगद की छाया में बैठकर हनुमान चालीसा का एक बार पाठ किया जाए, तो इससे संपूर्ण भय समाप्त हो जाता है और मानसिक तनाव में तुरंत राहत मिलती है। आप स्वयं भी देख सकते हैं कि जब भी आपको अत्यधिक तनाव और मानसिक दबाव महसूस हो, इस उपाय को अपनाने से लाभ होता है।

9. स्ट्रेस में राहत के लिए  

यदि स्ट्रेस बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, तो आपको बरगद वृक्ष की छाया में बैठकर हनुमान चालीसा का हर शनिवार एक बार पाठ अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से सारे संकट तुरंत दूर हो जाते हैं और भगवान हनुमान की सहायता प्राप्त होती है। कहा जाता है कि यदि भगवान हनुमान के नाम और श्री राम का नाम बरगद वृक्ष की छाया में बैठकर लिया जाए, तो भगवान हनुमान जल्दी प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

तो ये जितने भी टोटके हमने आपको बताए हैं बेहद सरल है और इनको निश्चित ही आप कर लेंगे।अगर आपकी कोई और समस्याएं हैं तो उन्हें भी कमेंट बॉक्स में अवश्य ही लिख दे।


निष्कर्ष

बरगद का पेड़ धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। बरगद के पेड़ के चमत्कारी टोटके जीवन की समस्याओं को हल करने में सहायक होते हैं और जीवन को सुखमय और सफल बनाते हैं। इन टोटके को अपनाकर आप अपने जीवन में खुशाली प्राप्त कर सकते हैं और भगवान की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ